प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी।
दिल्ली के महरौली के इलाके में एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। 18 साल की एक छात्र की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पता चला कि उसकी हत्या हो गई है। पुलिस ने बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड अर्शकृत सिंह ने अपना जुर्म कबूल किया है। लड़की की दूसरे लड़कों से बातचीत करने के कारण यह मामला हुआ, ऐसा बॉयफ्रेंड ने बताया।
18 साल की छात्रा रविवार के दिन से लापता थी। उसकी हत्या दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में हुई। पुलिस का कहना है कि लड़की दूसरे लड़कों से बात करती थी, जिससे उसके बॉयफ्रेंड को जलन होती थी और यही हत्या का कारण बना। लेकिन पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि छात्रा को आरोपी तब से परेशान कर रहा था जब से छात्रा ने उसके साथ बात करना बंद कर दिया था और वह उसका पीछा कर रहा था।
रविवार के दिन पुलिस को लड़की की मां ने शिकायत की कि उसकी बेटी SOL सुबह क्लास के लिए निकली थी लेकिन फिर वापस ही नहीं लौटी । दोपहर के वक्त लड़की ने अपनी मां से बताया कि वह जल्दी घर आएगी।
पीड़िता की मां को अर्शकृत सिंह के पिता का फोन आया कि अर्शकृत सिंह पर संजय वन इलाके में हमला हुआ है और उनके बेटे को पीतमपुरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपी को पीड़िता कहां है उसके ठिकाने के बारे में पूछने के लिए बुलाया, लेकिन आरोपी ने दावा किया कि पीड़िता ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया। पीड़िता के पिता ने उसे इलाके में अपनी बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा सके ।
पीड़िता के घर वालों ने आरोप लगाया अर्शकृत सिंह पीड़िता के साथ पहले भी झगड़ा हो चुका था, तो उसी ने अपहरण किया होगा। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और डिप्टी कमिश्नर अंकित चौहान ने सीसीटीवी फुटेज से पता किया। अर्शकृत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़िता को संजय वन में एक सुनसान जगह पर बुलाकर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी। DCP ने आगे बताया कि चाकू घोंपने के बाद उसने पीड़िता की बॉडी को जलाने की भी कोशिश की। चाकू घोंपने ने के दौरान आरोपी को मामूली चोट भी आई। इसके बाद वह खुद अस्पताल में भर्ती हो गया। धारा 103(1) (हत्या) और 61(2) मामला दर्ज कर दिया गया।
लड़की के पिता ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक पार्टी में मिले थे और फिर दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन फिर लड़के ने लड़की पर किसी से बातचीत न करने का दबाव डाला, जिसके कारण दोनों के बीच पांच-छह महीने पहले ही संपर्क टूट गया। पिता ने कहा, "हमने दोनों को मिलने से मना किया, फिर भी लड़का हर दो महीने में मेरे घर आकर झगड़ा करता था। हमने उसके परिवार वालों से भी इसकी शिकायत की। हालांकि उसने माफी भी मांगी, लेकिन फिर भी झगड़ा खत्म नहीं हुआ।" परिवार वालों ने कहा कि लड़के को पता चल गया था कि उनकी बेटी कोरियाई भाषा सीखने की क्लास में जाती है, और लड़के ने वहां जाकर झगड़ा शुरू किया और लड़की का हाथ मरोड़ दिया।
पिता के बयान के मुताबिक घटना वाले दिन लड़की SOL क्लास के लिए गई और लड़के ने उसे किसी जानने वाले व्यक्ति की fake सोशल मीडिया आईडी से मैसेज किया। लड़का सुबह 8.30 बजे से गार्डेन में लड़की का इंतजार कर रहा था। लड़की कुछ टाइम के बाद गार्डेन पहुंची। और फिर वारदात को अंजाम दिया।
Sign up here with your email
ConversionConversion EmoticonEmoticon